Posts

Showing posts from April, 2020

सुंदर पिचाई के बारे में रोचक जानकारी .

Image
सुंदर पिचाई दुनिया की  प्रतिष्ठित कंपनी गूगल और एल्फावेट के CEO हैं . तमिलनाडु के मदुरै , में जन्मे सुंदर पिचाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखते हैं . पिचाई ने अपनी बैचलर डिग्री आईआईटी खड़गपुर से ली है . सुंदर पिचाई ने अमेरिका से एमएस की पढ़ाई स्टैन फोर्ड यूनिवर्सिटी से की और बौर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए की . सुंदर पिचाई - नाम            -    सुंदर पिचाई ( पिचाई सुंदराजन )  जन्म           -    12 जुलाई ,1972 . स्थान          -    मदुरै , तमिलनाडु . पिता           -    रघुनाथ पिचाई . मां              -    लक्ष्मी . शिक्षा         -    आईआईटी खड़गपुर B.tech ,स्टैन फोर्ड विश्वविद्यालय ,एम एस . पत्नी          -     अंजलि पिचाई . पुत्र             -     काव्या . पुत्री           -      किरण . रोचक जानकारी- सुंदर पिचाई के पिता कंपनी में जीईसी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे . सुंदर पिचाई की मां एक स्टेनोग्राफर थी . सुंदर पिचाई एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं . सुंदर पिचाई का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता . सुंदर पिचाई ने दसवीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से पूर

खूबसूरत देश स्विट्ज़रलैंड के बारे में रोचक जानकारी.

Image
स्विट्ज़रलैंड यूरोप का सबसे खूबसूरत देश है ,जिसे धरती कि स्वर्ग कहा जाता है. स्विट्ज़रलैंड में चारो तरफ झील ,पहाड़ मौजूद हैं .यहां पूरी साल मौसम ठंडा ही रहता है . यहां की घड़ियां और चॉकलेट्स पूरी दुनिया में मशहूर है .भारतीय फिल्म निर्माताओंं को शूटिंग के लिए सबसे पसंदीदा देश स्विट्ज़रलैंड ही है . यहां सबसे ज्यादा भारतीय फिल्मों की शूटिंग होती है . एक रिपोर्ट के अनुसार परमाणु युद्ध के समय स्विट्ज़रलैंड सबसे सुरक्षित देश है . जानते है इतनी खूबियांं वाले स्विट्ज़रलैंड के बारे में रोचक तथ्य. नाम                   -   स्विट्ज़रलैंड . राजधानी            -    बर्न . स्वतंत्रता दिवस   -  1 अगस्त  . सबसे बड़ा नगर  -  ज्यूरिक . क्षेत्रफल             -   41,284 km2 . जनसंख्या          -   8.57 मिलियन लगभग . मुद्रा                  -    स्विस फ्रांक . रोचक जानकारी - स्विट्ज़रलैंड मध्य यूरोप का एक खूबसूरत देश है. स्विट्ज़रलैंड कि पुराना नाम हेल्वेटिया था . स्विट्ज़रलैंड की 60% सरजमीन ऐल्प्स पहाड़ो से ढकी है . स्विट्ज़रलैंड के लोगों का जीवन स्तर दुनियां में सबसे ऊंचे जीवनस्तरों म

Golden girl : Hima Das biography in hindi , हिमा दास का जीवन परिचय .

Image
भारतीय महिला धावक हिमा दास ने फिनलैंड की धरती पर भारत की शान में चार चांद लगा दिए . हिमा दास पहली भारतीय महिला धावक हैं जिन्होंने आईएएएफ  विश्व अंडर  20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ को प्रथम स्थान पर आकर पूरा किया .हिमा दास असम राज्य के बेहद गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती है . हिमा दास की लगन को देख कर उनके कोच निपुन दास ने हिमा दास का खर्च वहन किया .बेहद कम समय में हिमा दास ने महारत हासिल कर ली . हिमा दास ने 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 51.46सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण पदक जीता . हिमा दास - नाम          - हिमा दास . जन्म        -  9 जनवरी 2000. स्थान       -  ढिंग ,नागगांव ,असम . शिक्षा       -  केवल प्रारम्भिक शिक्षा , शरीरिक शिक्षा . पिता        -  रंजीत दास . माता       -   रोनजीत दास . हिमा दास की प्रारंभिक शिक्षा और परिवार - हिमा दास का जन्म 9 जनवरी 2000 को असम के नागगांव में हुआ था . हिमा दास अभी सिर्फ 20 साल की हैं . हिमा दास एक बेहद साधारण किसान परिवार से आती है ,उनके पिता के पास केवल दो बीघा जमीन है जिसमें वे चावल की खेती करते हैं . ह

अखिलेश यादव का जीवन परिचय .

Image
अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं . अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री बने थे . उन्होंने 15 मार्च2012 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अखिलेश यादव के पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की नींव रखी थी, लेकिन अखिलेश यादव ने पार्टी का युवा चेहरा बनकर सबका साथ- सबका विकास का नारा देकर पार्टी को नयी दिशा दी . अखिलेश यादव - जन्म                 -   1 जुलाई 1973 . स्थान                -    सैफई , जिला इटावा , उत्तर प्रदेश . पिता                 -    मुलायम सिंह यादव . माता                 -    मालती देवी . सौतेली माँ         -    साधना गुप्ता . सौतेला भाई      -    प्रतीक यादव . वैवाहिक स्थिति - विवाह               -    24 नवंबर 1999 . पत्नी                 -    डिंपल यादव . पुत्र                    -    अर्जुन यादव . पुत्री                   -     अदिति यादव, टीना यादव . अखिलेश यादव का बचपन और शुरुआती शिक्षा - अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 में उत्तर प

जयचंद्र भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार कैसे .

Image
जयचंद्र भारतीय इतिहास का सबसे बदनाम नाम है . जयचंद्र को देश का सबसे बड़ा गद्दार बताया जाता है ,और हो भी क़्यो न आखिर जयचंद्र के कहने पर ही मोहम्मद गौरी फिर से भारत पर हमला करने आया था . जयचंद्र की मदद से ही भारत में पहला विदेशी  आक्रमण सफल रहा था . और पहला विदेशी गवर्नर कुतुबुद्दीन ऐबक को नियुक्त किया गया जो मोहम्मद गौरी का सेनापति था . आखिर वो कौन सा अपमान था जिस कारण जयचंद्र ने इतना विनाशकारी कदम उठाया . जयचंद्र -  प्रतीकात्मक चित्र जयचंद्र कन्नौज साम्राज्य के राजा थे . वो गहरवार से थे जिसे अब राठौड़ राजवंश के नाम से जाना जाता है . दरअसल पृथ्वीराज चौहान और जयचंद्र की आपसी दुश्मनी काफी पुरानी थी . जयचंद्र और पृथ्वीराज चौहान में युद्ध भी हो चुके थे .लेकिन इस बार जयचंद्र के अपमान की वजह बनी उनकी बेटी संयोगिता जिसे पृथ्वीराज चौहान स्वयंवर से उठा कर ले गए थे . जयचंद्र इस अपमान का बदला लेना चाहता था, लेकिन जयचंद्र के पास अब इतनी सैन्य शक्ति नही थी कि वह पृथ्वीराज चौहान से युद्ध कर सके और अपने अपमान का बदला ले सके . जयचंद्र के गुप्तचर जयचंद्र को बताते हैं कि मोहम्मद गौरी पृथ्वी

कृति सेनन का जीवन परिचय .

Image
कृति सेनन ने फिल्म  हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ आते ही फ़िल्मी दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी. अपनी कला के बल पर कृति सेनन आज हर बड़े डायरेक्टर की पसंद है . कृति सेनन ना केवल खूबसूरत है बल्कि उससे कहीं ज्यादा प्रतिभावन है . कृति सेनने काफी कम समय में बॉलीवुड के हर बड़े एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं . फिर चाहे वे शाहरुख खान हो या फिर अक्षय कुमार . कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत और कला के बल पर एक अलग ही पहचान बनाई है . परिचय - नाम           -    कृति सेनन . जन्म          -   27 जुलाई 1990 . स्थान         -   दिल्ली . पिता          -    राहुल सेनन , चार्टेड अकाउंटेंट . माता          -    गीता सेनन , एसोसिएट प्रोफेसर. बहन          -    नुपूर सेनन . कृति सेनन - कृति सेनन भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री है . बॉलीवुड में आने से पहले कृति सेनन इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा थी . कृति सेनन अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों को करियर के तौर पर चुना . कृति सेनन के पिता का नाम राहुल सेनन है ,जो एक चार्टेड अकाउंटेंट हैं . क

नियोग प्रथा ; प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक .

Image
वंश परम्परा चलाने के लिए कुछ शर्तों के साथ नियोग प्रथा पुरातन काल में प्रचलित थी . धृतराष्ट्र और पाण्डु दोनों का जन्म  महर्षि वेदव्यास के द्वारा नियोग प्रथा से ही हुआ था . कर्ण, कुन्ती के विवाह से पूर्व संतान थी , परन्तु युधिष्ठिर का जन्म धर्म राज से , भीम का जन्म पवन देव से , अर्जुन का जन्म इंद्रा देवता से तथा माद्री के दोनों पुत्रों नकुल और सहदेव का जन्म देवताओं के वैध धन्वंतरी से नियोग प्रथा के  द्वारा ही हुआ था .  प्रतीकात्मक चित्र वेदादि शस्त्रों के अनुसार - शास्त्रों के अनुसार नियोग प्रथा ,पति द्वारा संतान उत्पन्न ना होने पर या पति की अकाल मृत्यु की अवस्था में ऐसा नियमवद्ध उपाय है .जिसके अनुसार स्त्री अपने देवर , जेठ ,ससुर ,ताऊ,चाचा ,मामा,इन सबके संग नियोग प्रथा से गर्भाधान करा सकती है . यदि पति जीवित है तो वह व्यक्ति ,स्त्री के पति कीइच्छा से केवल एक ही और विशेष परिस्थितमें दो संतान उत्पन्न करा सकता है . इसके विपरीत आचरण राजदंड प्रयाश्चित के भागी होते हैं .नियोग प्रथा के नियम अनुसार नियुक्त पुरुष सम्मानित व्यक्ति होना चाहिए. इसी विधि के द्वारा पांडु राजा की स्त्री कुंत

पी वी सिंधु का जीवन परिचय : भारतीय बैडमिंटन इतिहास का सबसे चमकता नाम ..

Image
पी.वी सिंधु का पूरा नाम " पुसरला वेंकट सिंधु " है . पी.वी सिंधु भारतीय बैडमिंटन इतिहास का सबसे चमकता नाम है . जिन्होंने ओलंपिक  गेम्स में भारत का नाम ऊंचा किया है . सिंधु भारत की पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक गेम में सिल्वर मेडल जीता है . इसी के साथ वे भारत की पांचवी महिला ओलंपिक मेडलिस्ट बन गयी हैं.  पी.वी सिंधु - नाम           -   पुसरला वेंकट सिंधु (पी.वी सिंधु ). जन्म          -   5 जुलाई ,1995 . स्थान         -    हैदराबाद ,तेलंगाना . पिता          -    पी.वी रमण ,पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी . माता          -    पी. विजया , पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी . बहन          -    पी.वी  दिख्या . पी.वी सिंधु का बचपन - पुरसला वेंकट सिंधु का जन्म एक तेलगु परिवार में हुआ था . उनके पिता का नाम पी.वी रमण और माता का नाम पी. विजया हैं .उनकी एक बहन भी है जिसका नाम पी.वी दिख्या है . साल 2000 में उनके पिता पी.वी रमण को उनके खेल के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था . जब सिंधु के माता -पिता प्रोफेशनल वॉलीबॉल खेल रहे थे तभी सिंधु ने बैडमिंटन खेलने का नि

हान राजवंश , जिसने चीन पर 400 साल तक राज किया और दुनिया को दस महत्वपूर्ण आविष्कार दिए.

Image
चीन एक ऐसा देश जो हमेशा चर्चा में रहता है . कभी शीशे के बने पुल के कारण, कभी अपनी दीवार ( दा ग्रेट वॉल ऑफ़ चाइना ) के कारण . बारुद से लेकर चाय तक का आविष्कार चीन में ही हुआ .आज हम बात करते है चीन के हानवंश की जिसने ना केवल चीन पर 400 सालों तक राज किया बल्कि दुनिया को दस महत्वपूर्ण आविष्कार भी " दिए " . हान राजवंश -  प्रतीकात्मक चित्र. हानवंश ने चीन पर 206 ईसा पूर्व से 220 ईसा पूर्व तक यानि कि लगभग 400 साल तक राज किया . हानकाल के बीच में 9ईसवी से 23 ईसवी तक शीन राजवंश ने सत्ता हथिया ली थी , पर उसके बाद हानवंश फिर से सत्ता पर पकड़ बनाने में कामयाब हुआ . हानकाल को चीन का सुनहरा युग कहा जाता है जिसने चीन की संस्कृति पर अपनी अमिट छाप छोड़ी . हानकाल का प्रभाव चीन पर अब भी है . हान राजवंश के संस्थापक " लियू बैंग " थे जिन्होंने देश को एकजुट किया और एक मजबूत केंद्रीयकृत साम्राज्य बनाया . हालांकि , हान अधिकारियों ने व्यापक भूमि जोत रिश्तेदारों और साथियों को पुरस्कार नीति का पालन किया ,और बाद देश के विभाजन का मार्ग प्रशस्त किया . हान राजवंश के सम्राट 'क़्यो यु

मौर्य साम्राज्य उदय और पतन : सम्राट अशोक का स्वर्ण काल .

Image
मौर्य साम्राज्य के उदय और स्थापना का श्रेय चंद्रगुप्त मौर्य और महान कूटनीतिज्ञ विष्णुगुप्त को जाता है . चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा स्थापित मौर्य साम्राज्य ने प्राचीन भारत में322 ईसा० पूर्व से 187 ईसा० पूर्व तक प्रभुत्व कायम किया था. यह अपने समय के सबसे बड़े साम्राज्य में से एक बन गया था .चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य का विस्तार उत्तर- पश्चिम में हिंदकुश से लेकर दक्षिण में उत्तरी काटिक तक तथा पूर्व में मगध से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक था . प्रतीकात्मक चित्र इस वंस ने 137 सालों तक भारत पर राज्य किआ, जिसका श्रेय चंद्रगुप्त मौर्य और उनके मंत्री आचार्य चाणक्य को दिया जाता है. चंद्रगुप्त मौर्य की माता का नाम मुराया था ,शायद इन्हीं के नाम पर चंद्रगुप्त का नाम चंद्रगुप्त मौर्य पड़ा . इस साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र थी . मौर्य साम्राज्य की स्थापना - चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ अपने साम्राज्य का विकास किया . उसने कई छोटे छोटे क्षेत्रीय राज्योंं के आपसी मतभेदों का फायदा उठाया ,जो सिकंदर के मरने के बाद पैदा हो गए थे .

किम यो -जोंग का जीवन परिचय ..

Image
उत्तर कोरिया विश्व का ऐसा अनोखा देश है जिस के बारे में कुछ भी कहना आसान नहीं होता है . यह देश अपने आप में एक रहस्मय देश है. उत्तर कोरिया दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय नियम और कायदे -कानून को नहीं मानता . उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर अटकले लग रही हैं .इस बीच यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि यदि किम जोंग उन की सेहत में जल्द सुधार नहीं होता है तो उनकी बहन किम यो -जोंग सत्ता संभाल सकती है , कौन है किम यो -जोंग . परिचय - नाम     - किम यो-जोंग . जन्म    - 26 सितंबर 1988 . पिता     -  किम जोंग इल . माता      -  यंग ही . भाई       - किम जोंग उन. शिक्षा     - स्विट्ज़रलैंड . किम यो -जोंग - किम यो-जोंग उत्तर कोरिया के पूर्व तानाशाह किम जोंग इल की सबसे छोटी बेटी है ,तथा किम जोंग उन की छोटी बहन है. किम यो-जोग की माता का नाम यंग ही है . उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग को देश का दूसरा सबसे अहम चेहरे के तौर पर देखा जाता है . 11 अप्रैल 2020 को किम यो-जोंग को उत्तरी कोरिया के पोलित ब्यूरो में अल्टरनेट सदस

बीरबल की जीवनी . जन्म ,सम्राट अकबर से भेट और मृत्तु.

Image
भारत में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने अकबर बीरबल के किस्से न पढ़े हो . बीरबल मुगल सम्राट अकबर के दरबार में प्रमुख बजीर और अकबर के दरबार के नवरत्नों मेंं से एक थे . लेकिन हम बात करेंगे बीरबल के जन्म ,परिवार सम्राट अकबर से भेट और उनकी मृत्तु कहां कैसे हुई . जीवन परिचय - प्रतीकात्मक चित्र नाम                -    महेश दास (चर्चित नाम बीरबल ) . जन्म               -    1528 . स्थान              -    कल्पी के नजदीक गांव टिकवनपुर (आज उत्तर प्रदेश में ). पिता               -    गंगादास . माता               -     अनभा दवितो . मृत्तु                 -      1586 . बीरबल - प्रसिद्ध ऐतिहासिक पत्र बीरबल का जन्म 1528 में यमुना नदी के किनारे बसे एक छोटे से गांव टिकवनपुर के निर्धन ब्राह्मण परिवार में हुआ था . बीरबल के बचपन का नाम महेश दास था . बीरबल अपने पिता गंगादास तथा माता अनभा देवी की तीसरी संतान थे . बीरबल हिंदी ,संस्कृत तथा फारसी के अच्छे जानकार थे . बीरबल कविताएंं भी लिखते थे , ज्यादातर उनकी कविताएं ब्रज भाषा में होती थी . इस वजह से उन्हें काफी प्रसिद्धि भी मिली थी . बीर

काइली जेनर का जीवन परिचय ,दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला अरबपति; .. Kylie Jenner biography .

Image
काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र वाली अरबपति महिला है . Forbes की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काइली जेनर ने 2,057 रैंक हासिल की है .उन्होंने साल 2015 में " काइली कॉस्मेटिक " के नाम से अपने मेकअप ब्रांड की शुरुआत की थी . मेकअप ब्रांड के अलावा काइली जेनर अलग -अलग विज्ञापनों से भी पैसा कमाती है . काइली जेनर का परिचय - जन्म      -    10 अगस्त ,1997 . स्थान     -     लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया, अमेरिका . पिता      -     कैटलिन  जेनर . मां         -      क्रिस  जेनर . बच्चे      -       स्टोर्मी वेबस्टार . बहन      -      कैंडल जेनर  . काइली जेनर का बचपन और शिक्षा - काइली जेनर का जन्म10 अगस्त 1997 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉस एंजिलिस में हुआ था. इनके पिता का नाम ब्रूस जेनर ( रिअसाइनमेंट के बाद कैटलिन जेनर ) तथा मां का नाम क्रिस जेनर के बीच जन्मी दो बेटियों में से दूसरी है . काइली की मां क्रिस जेनर टीवी अदाकारा और मॉडल रहीं हैं .पिता कैटलिन जेनर समर ओलिंपिक में डेकाथलॉन विनर रहें . इस तरह काइली को लाइमलाइट में रहने का सौभाग्य बहुत कम

Tranding Now

चे ग्वेरा के क्रांतिकारी अनमोल विचार ; Che Guevara Thoughts In Hindi .

इक्ता प्रथा क्या है , कब और किसने शुरु की ..

दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ दार्शनिकों के 40 चुनिंदा अनमोल विचार.

बेनिटो मुसोलिनी के 21 अनमोल विचार; Benito Mussolini Quotes In Hindi.

इतिहास के सबसे क्रूर राजा चंगेज खान के अनमोल विचार.

जीन - पॉल सार्त्रे के अनमोल वचन ; jean - Paul Sartre Quotes In Hindi.

जॉन स्टुअर्ट मिल के 20 अनमोल उद्धरण : John Stuart Mill 20 Uplifting Quotes In Hindi.