खुशी और शांति के 25 मूलमंत्र.

इंसान को खुश रहने के लिए अपनी इच्छाओं को काबू में रखना जरूरी आ. अक्सर आकांक्षाएं व्यक्ति को लालची बना देती हैं. यही कारण है कि सारे भौतिक सुख एव सुविधाएं होने के बावजूद व्यक्ति के मन को शांति नहीं मिलती .

इस लेख के माध्यम से आपको 25 छोटे - छोटे मूलमंत्र बताएं जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में खुशी और शांति को मन से महसूस कर सकते है.

खुशी और शांति के 25 मूलमंत्र. खुशी और शांति के 25 मूलमंत्र.

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


1 - " जहां आपकी कद्र नहीं , वहां जाना नही."


2 - " जो आपको पचता नहीं , वो कभी खाना नहीं."


3 - " भूखे कुत्ते कभी वफादार नहीं होते , इसलिए कभी भी ऐसे लोगों से दोस्ती न करें जो आपसे सिर्फ अपने फायदे के लिए बात करते हैं."


4 - " सम्मान की तलाश करें ध्यान की नहीं . सेकंड के भीतर ध्यान गायब हो जाता आ जबकि सम्मान लंबे अरसे तक रहता है."


5 - " कोई फायदा नहीं किसी के पीछे - पीछे जाने का, हंसते हंसते अपना जीवन बिताओ और भूल जाओ उसे जो तुम्हें भूल गया."


6 - " जो नजरों से गिर जाये , उसे उठाना नहीं."


7 - " अपनी भावनाओं को कभी भी लंबे समय तक न दबाएं."


8 - " जो सत्य पर रूठे उसे मनाना नहीं."


9 - " किसी तुच्छ किस्म के इंसान से न उलझे."


10 - " जितनी जल्दी आप अपने जीवन की जिम्मेदारी लेंगे उतनी ही जल्दी आप सफल होंगे."


11 - " सम्मान की तलाश करें ध्यान की नहीं . सेकंड के भीतर ध्यान गायब हो जाता आ जबकि सम्मान लंबे अरसे तक रहता है."


12 - " बच्चे बड़े होने पर जब वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना छोड़ दीजिए."


13 - " ये तकलीफें तो हिस्सा है जिंदगी का..डटे रहना मेरे दोस्त, कभी भी घबराना नहीं."


14 - " मन मिले जिससे ..रिश्ता रखो उसी से."


15 - " मौसम सा जो बदले , उसे दोस्त बनाना नहीं."


16 - " जो सुनता नहीं..उसे समझाना नहीं."


17 - " दूसरों को खुश करना बंद करो. आप हर किसी की पसंद नहीं हो सकते , इसलिए हर व्यक्ति को प्रभावित करने की कोशिश न करें."


18 - " उन लोगों के प्रति आभारी रहें जो आपका समर्थन करते है जब हर कोई आपके खिलाफ खड़ा होता है."


19 - " कभी भी किसी से नफरत न करें."


20 - " दर्पण की तरह बनो. सबके प्रति दयालु मत बनो."


21 - " हर काम को उम्मीद के साथ करे ."


22 - " सादा जीवन जिए दिखावा न करें."


23 - " कुछ भी पाना है तो स्वयं पर भरोसा कीजिए सहारे कितने भी सच्चे और अच्छे हो साथ छोड़ ही जाते है."


24 - " किसी भी चीज़ की ज्यादा चिंता न करें शांत रहे."


25 - " कर्मों से डरिए , ईश्वर से नहीं क्योंकि ईश्वर माफ कर देता है लेकिन कर्म कभी माफ नहीं करता."

खुशी और शांति के 25 मूलमंत्र. खुशी और शांति के 25 मूलमंत्र.

इन्हें भी पढ़े -







Comments

Tranding Now

Best Discipline Quotes : अनुशासन पर अनमोल कथन .

इल्तुतमिश काल की इक्ता प्रथा ।

राजनेताओं और राजनीति को समझाते निकोलो मैकियावेली के विचार.

Plato Best Quotes ; प्लेटो के उच्च विचार .

महाभारत के दौरान दिए गए 22+ उपदेश और कथन; Mahabharat Quotes In Hindi.

Leo Tolstoy Best Thoughts ; लियो टॉलस्टॉय( लेखक) के विचार .

Leonardo da Vinci Best Quotes ; महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार .