Guru Ravidas 12 Quotes In Hindi ; गुरू रविदास जी के 12 अनमोल विचार हिंदी में पढ़े.
Guru Ravidas ji ( 1450 - 1540 ) - एक महान संत और कवि थे , जिन्होंने ईश्वर के बताए मार्ग पर चलने का प्रचार किया . हर साल फरवरी में गुरू रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है.
Guru Ravidas 12 Quotes In Hindi ; गुरू रविदास जी के 12 अनमोल विचार हिंदी में पढ़े.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
1 - " ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन , पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीण ."
Guru Ravidas.
2 - " कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं ."
Guru Ravidas.
3 - " किसी का भला नहीं कर सकते, तो किसी का बुरा भी मत करना ."
Guru Ravidas.
4 - " भगवान उस ह्रदय में निवास करते हैं जिस के मन में किसी के प्रति बैर भाव नहीं है , कोई लालच या द्वेष नहीं है ."
Guru Ravidas.
5 - " मन चंगा तो कठौती में गंगा."
Guru Ravidas.
6 - " हमें हमेशा कर्म करते रहना चाहिए और साथ-साथ मिलने वाले फल की भी आशा नहीं छोड़नी चाहिए , क्योंकि कर्म हमारा धर्म है और फल हमारा सौभाग्य ."
Guru Ravidas.
7 - " कर्म हमारा धर्म है और फल हमारा सौभाग्य ."
Guru Ravidas .
8 - " कभी भी अपने अंदर अभिमान को जन्म न दें .एक छोटी सी चींटी शक्कर के दानों को बीन सकती है पंरतु एक विशालकाय हाथी ऐसा नहीं कर सकता ."
Guru Ravidas .
9 - " मोह - माया में फंसा जीव भटकता रहता है. इस माया को बनाने वाला ही मुक्ति दाता है ."
Guru Ravidas.
10 - " जिस प्रकार तेज हवा के कारण सागर में बड़ी-बड़ी लहरें उठती हैं, और फिर सागर में समा जाती हैं , उनका अलग कोई अस्तित्व नहीं होता . इसी प्रकार परमात्मा के बिना मानव का भी कोई अस्तित्व नहीं है ."
Guru Ravidas.
11 - " जीव को यह भ्रम है कि यह संसार ही सत्य है किंतु जैसा वह समझ रहा है वैसा नहीं है , वास्तव में संसार असत्य है ."
Guru Ravidas.
12 - " ईश्वर की भक्ति बड़े भाग्य से प्राप्त होती है . यदि आपमें थोड़ा सा भी अभिमान नहीं है तो निश्चित ही आपका जीवन सफल है."
Comments
Post a Comment