गर्भवती गंगा गया की कहानी ( मोटिवेशन हिंदी कहानी.).
गर्भवती गंगा गया की कहानी ( मोटिवेशन हिंदी कहानी.).
एक जंगल में गंगा नाम की एक गर्भवती गाय थी . उसका प्रसवकाल जल्द ही आने वाला था . उसने पूरे जंगल में घूम कर अपने प्रसव के लिए एक सुरक्षित स्थान की तलाश करना शुरू किया, गर्भावस्था में गंगा को चलने में परेशानी हो रही थी लेकिन गंगा ने हार नहीं मानी और अपने आने वाले बच्चे के लिए एक सुरक्षित स्थान खोज ही लिया .
एक नदी के किनारे घनी झाड़ियों में पूल के नीचे का स्थान उसे सुरक्षित लगा . वह उस स्थान का चुनाव करके वापस अपने भोजन की तलाश में जंगल में चली गई.
कुछ समय बाद गंगा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. वह अपने चुने गए स्थान पर पहुंची . तभी अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और जोर - जोर से बिजली कड़कने लगी , तभी उसकी नजर झाड़ियों में छिपे एक शेर पड़ी जो उस पर घात लगाकर बैठा और दूसरी तरफ झाड़ियों में छिपे एक शिकारी पर जिसकी बंदूक का निशाना वह खुद थी.दोनों ही धीरे- धीरे उस की तरफ आगे बढ़ रहे थे.
गंगा सोचने लगी कि अब वह क्या करे ? , वह तो प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी. एक तरफ तेज बहता हुआ नदी का पानी और दूसरी तरफ से शेर और शिकारी उसकी तरफ आ रहे थे.
गंगा सोचने लगी कि इस विपत्ति की घड़ी में , मैं और मेरा बच्चा इन सबसे सुरक्षित रह पाएंगे ? .
फिर उसने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ कर अपना सारा ध्यान इस दुनिया में आने वाले अपने बच्चे के जन्म में लगा दिया.
तभी एक आश्चर्यजनक रूप से तेज बिजली कड़की , जिससे शिकारी की आंखें चौंधिया गई . और शिकारी की बंदूक से निकली गोली सीधी शेर को लगी , गोली लगने से शेर की दहाड़ से शिकारी डर गया और पीछे हटने से वह सीधे नदी के तेज बहाव में गिर गया.
इधर गंगा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया .
सीख -
दोस्तों समस्याएं कभी भी आ सकती है. लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में नकारात्मक होने के बजाय हमें सकारात्मक रहना चाहिए और अपना कर्म करते हुए सब कुछ ईश्वर की मर्जी पर छोड़ देना चाहिए.


Comments
Post a Comment