लोहार की दुकान और पड़ोसी मंत्री परेशान - हिंदी कहानी .

1   -   लोहार की दुकान और पड़ोसी मंत्री परेशान.


एक मंत्री के घर की दायीं ओर एक लोहार रहता था और बायीं ओर एक बढ़ई . दोनों दिन रात खटर - पटर करते रहते और मंत्री की शांति भंग करते . जब उससे और बर्दाश्त नहीं हुआ तो मंत्री ने दोनों को बुलाया और उनको घर बदलने को कहा .



एक दिन लोहार आया और बोला ,  " हुजूर , आप की आज्ञा के अनुसार मैं आज अपना घर बदल रहा हूं. "

कुछ देर बाद बढ़ई आया . उसने भी कहा ,  " हुजूर, मैं भी अपना घर बदल रहा हूं ."

मंत्री ने मन चैन की सांस ली . लेकिन ऊपर से इस बात पर बनावटी दुख प्रकट किया कि इतने अच्छे पड़ोसी चले जाएंगे . उसने उनको बढ़िया खाना खिलाकर विदा किया .

लेकिन हथौड़े और आरी चलाने की आवाज़ अभी भी बंद नहीं हुई . मंत्री को आश्चर्य भी हुआ और गुस्सा भी आया . उसने अपने नौकर को बुलाकर कहा ,  " पता लगाओ क्या बात है . "

नौकर यह समाचार लेकर लौटे कि बढ़ई और लोहार ने घर बदला ज़रूर था , लेकिन बढ़ई लोहार के घर में चला गया था और लोहार बढ़ई के घर में ! और दोनों मज़े में रात - दिन अपने हथौड़े और आरे चलाते रहे !.😊😊

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

2   -   किसान और तरबूज़.

एक किसान अपने गधे को हांकता हुआ एक तरबूज़ के खेत में पहुंचा . वह थका भी था और प्यासा भी . पास ही अखरोट के एक छायादार पेड़ के नीचे सुस्ताने लगा . तरबूज़ के लम्बे - चौड़े खेत के दृश्य का आनंद लेते हुए उसने ऊपर देखा . बहुत ऊंचे पेड़ की ऊंची शाखाओं में दो - चार अखरोट लटक रहे थे .ईश्वर का काम उसको समझ में नहीं आया .


उसने सोचा , इतने बड़े और मजबूत पेड़ पर इतने छोटे - छोटे अखरोट और इतने भारी तरबूज़ इतनी सपाट , नाजुक और हल्की बेल पर क्यों लगते हैं ? वह अभी सोच में डूबा ही था कि एक अखरोट नीचे गिरा और उसके सिर में लगा . उसने हाथ ऊपर उठाकर भगवान का धन्यवाद करते हुए कहा ,  " हे भगवान , तू भी बड़ा चतुर है जो बड़े तरबूजों को बड़े पेड़ पर नहीं लगाया .🤔🤔

---------------------------- --     -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

इन्हें भी पढ़े -









Comments

Tranding Now

Best Discipline Quotes : अनुशासन पर अनमोल कथन .

Plato Best Quotes ; प्लेटो के उच्च विचार .

Leo Tolstoy Best Thoughts ; लियो टॉलस्टॉय( लेखक) के विचार .

Aristotle Best Quotes ; अरस्तु के महान विचार .

महाभारत के दौरान दिए गए 22+ उपदेश और कथन; Mahabharat Quotes In Hindi.

Leonardo da Vinci Best Quotes ; महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार .

डब्ल्यू. क्लेमेंट स्टोन के 20 अनमोल विचार ; W. Clement Stone 20 Best Quotes In Hindi