CPI नेता कन्हैया कुमार का जीवन परिचय .

कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI ) के तेजतर्रार नेता हैं . कन्हैया कुमार 2015 में JNU के छात्र संघ के  अध्यक्ष चुने गए . कन्हैया कुमार फरवरी 2016 को अचानक सुर्खियोंं में आ गए ,जब उनके ऊपर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था . पुलिस आरोपों का कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाई और 2 मार्च 2016 को अंतरिम जमानत पर रिहा है गए . कन्हैया कुमार पर एक किताब भी लिखी गई जिसका नाम  " बिहार टू तिहार है .

कन्हैया कुमार -



जन्म              -   13 जनवरी 1987 .

स्थान             -    बरौनी ,बेगूसारय , बिहार .

पिता              -     जयशंकर सिंह .

माता              -     मीना देवी .

शिक्षा             -    आर.के.सी .हाई स्कूल बरौनी ,बरौनी                                 ,बेगूसराय .  

                      -  ग्रेजुएशन - कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स , पटना                             बिहार . 

                     -   पोस्ट ग्रेजुएशन - मगध पीएचडी ,                                       यूनिवर्सिटी गया ,बोध गया ,बिहार .

                     -   अफ़्रीकी अध्ययन में पीएचडी , जवाहर                                लाल नेहरू विश्वविद्यालय ,दिल्ली .

प्ररम्भिक जीवन -

  • कन्हैया कुमार का जन्म  13 जनवरी 1987 ,बरौनी ,बेगूसारय में हुआ .
  • कन्हैया कुमार भूमिहार ब्राह्मण है .
  • कन्हैया कुमार के पिता को पैरालिसिस है और वे काफी सालों से बिस्तर पर ही है .
  • कन्हैया कुमार के पिता के पास 1 एकड़ खेत है .
  • कन्हैया कुमार की मां एक आंगनवाडी कार्यकर्ता हैं .
  • कन्हैया कुमार के बडे़ भाई असम में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं .

शिक्षा -

  • कन्हैया कुमार ने माध्यमिक शिक्षा बिहार के मध्य विद्यालय, मसनदपुर से प्राप्त की है .
  • कन्हैया कुमार ने दसवीं की शिक्षा ,औघोगिक शहर बरौनी में आर के के सी हाई स्कूल से प्राप्त की है .
  • स्कूली दिनों में, कन्हैया कुमार थिएटर करते थे . कन्हैया अधिकतर स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाटकों का मंचन करते थे .
  • कन्हैया कुमार ने 12th की परीक्षा 25 किलोमीटर दूर मोकमा में राम रतन सिंह कॉलेज से प्राप्त की .
  • कन्हैया कुमार ने 2007 में कॉलेज ऑफ कोमर्स, पटना से भूगोल में प्रथम श्रेणी में पास की .
  • पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद, कन्हैया कुमार ने जेएनयू में अफ्रीकन स्टडीज के लिए पीएचडी में एडमिशन लिया .

कन्हैया कुमार की छात्र राजनीति -


  • पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान ही वह एआईएसएफ में शामिल हो गए.
  • 2008 में कन्हैया एआईएसएफ के सदस्य बने .
  • 2015 में , कन्हैया कुमार ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के ऐसे पहले सदस्य हैं जो बाद में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए.
  • 2015 मे, कन्हैया कुमार JNU छात्र संघ के अध्यक्ष बने .

कन्हैया कुमार सक्रीय राजनीति में -


  • 2018 में कन्हैया कुमार को CPI का सदस्य चुना गया .
  • 2019 बेगूसराय से गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े जिसे कन्हैया कुमार हार गए .

कन्हैया कुमार से जुड़े विवाद  -


  • फरबरी 2016 में, कन्हैया कुमार पर छात्र रैली के दौरान भारत विरोधी नारे लगाने के लिए राजद्रोह का आरोप लगाया गया .
  • नारों के सबूत ना मिलने के चलते उन्हें 2 मार्च  2016 को अंतरिम जमानत दे दी गई .
  • कन्हैया कुमार के कोर्ट जाते समय पटियाला हाउस कोर्ट में कुछ वकीलों ने उन पर हमला कर दिया , जांच में वकीलों ने अपना जुर्म कबूल किया .


इन्हें भी पढ़े -














Comments

Tranding Now

चे ग्वेरा के क्रांतिकारी अनमोल विचार ; Che Guevara Thoughts In Hindi .

इक्ता प्रथा क्या है , कब और किसने शुरु की ..

दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ दार्शनिकों के 40 चुनिंदा अनमोल विचार.

बेनिटो मुसोलिनी के 21 अनमोल विचार; Benito Mussolini Quotes In Hindi.

इतिहास के सबसे क्रूर राजा चंगेज खान के अनमोल विचार.

जीन - पॉल सार्त्रे के अनमोल वचन ; jean - Paul Sartre Quotes In Hindi.

जॉन स्टुअर्ट मिल के 20 अनमोल उद्धरण : John Stuart Mill 20 Uplifting Quotes In Hindi.